बिज़नेस

HDFC बैंक के बोर्ड ने HDB फाइनेंशियल की 12,500 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री को मंजूरी दी

एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने अपनी अनुषंगी कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज से संबंधित 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) सहित 12,500 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री को मंजूरी दे दी है।

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के 10 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की इतनी संख्या के लिए होगी, जो कुल मिलाकर 12,500 करोड़ रुपये तक होगी, जिसमें 2,500 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 10,000 करोड़ रुपये तक का ओएफएस शामिल है।

प्रस्तावित आईपीओ की कीमत और अन्य विवरण सक्षम निकाय द्वारा नियत समय में निर्धारित किए जाएंगे। प्रस्तावित आईपीओ के बाद एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंक की अनुषंगी कंपनी बनी रहेगी। एचडीएफसी बैंक के पास गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 94.64 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

2 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

2 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

2 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

6 घंटे ago