न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर पहला टेस्ट जीता जब मेजबान टीम को पहले टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन आठ विकेट से शिकस्त दी। अब न्यूजीलैंड टीम तीन मैचों की श्रृंखला में 1.0 से आगे है।
आखिरी दिन जीत के लिये 107 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने 27.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। विल यंग 48 और रचिन रविंद्र 39 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 75 रन की अटूट साझेदारी की।
न्यूजीलैंड ने इससे पहले भारत में टेस्ट मैच 1988 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर जीता था जब भारत को दूसरे टेस्ट में 136 रन से हराया था। भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला 2.1 से जीती थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।…
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती…
ब्राजील में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी सीनेटर…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित…