insamachar

आज की ताजा खबर

Clouds and light drizzle in many parts of the national capital brought relief to people from the heat
भारत मौसम

दिल्ली में सर्वाधिक तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के दो घंटे बाद आज दोपहर बारिश हुई

दिल्ली में देश का अब तक का सर्वाधिक तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के दो घंटे बाद राष्ट्रीय राजधानी में आज दोपहर बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच रहा है।

Heat breaks all records in Delhi, temperature of 52.3 degree Celsius recorded in Mungeshpur

दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार (29 मई) को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में स्थित मुगेंशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार एक दिन बाद तापमान में और वृद्धि हुई तथा मौसम केंद्र ने शाम चार बजकर 14 मिनट पर अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *