दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिन तक लू की स्थिति रहेगी: मौसम विभाग
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिन तक लू की स्थिति रहेगी। तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, गुजरात, केरल, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्काल में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज वर्षा हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा पश्चिम बंगाल तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में भी तेज बारिश का अनुमान है।





