insamachar

आज की ताजा खबर

delhi heatwave
भारत मौसम

उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज लू की चेतावनी, पूर्वोत्तर राज्यों में तेज वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में लू का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी कल तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेंगी। बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, केरलम, माहे, कोंकण, गोवा और मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें भी गर्म रहेंगी।

इस बीच, मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कल तक गरज-चमक के साथ आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *