तेज बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने हिमाचल प्रदेश में सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। 20 जून से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 63 लोगों की मौत हो चुकी है, 109 लोग घायल हुए हैं और 40 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज और कल राज्य के कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के कड़े तेवर जारी है और राजधानी शिमला सहित अधिकांश स्थानों पर बीती रात भारी वर्षा हुई है। जबकि आज भी मौसम खराब बना हुआ है। कुल्लू जिला के स्नो गैलरी के पास नाले में आई बाढ़ से मनाली-केलंग-लेह सड़क मार्ग वाहनों की आवाज के लिए अवरुद्ध हो गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा के अनुसार मनाली से केलंग की और वाहनों की आवाजाही वाया रोहतांग दर्रे से की जा रही है। वहीं सीमा सड़क संगठन द्वारा मार्ग की बहाली के प्रयास किया जा रहे हैं। इस बीच प्रदेश में भारी बारिश, बादल फटने, बाढ़ आने और भूस्खलन की अनेकों घटनाओं में सबसे अधिक प्रभावित मंडी जिले में ही 11 लोगों की मृत्यु हुई है। जबकि 34 लोग लापता है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत में बचाव कार्य जारी है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…