भारत

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम और बालतल दोनों मार्गों से कड़ी सुरक्षा के बीच वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू

श्री अमरनाथ जी की 38 दिनों की वार्षिक यात्रा आज सुबह दोनों मार्गों दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालतल मार्ग से शुरू हो गई। प्रशासन ने आज तड़के यात्रियों को पवित्र गुफा के लिए दोनों मार्गों से जाने की अनुमति दी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “बम बम भोले” और “बर्फानी बाबा की जय” के जयकारे लगाए।

इस बीच, स्थानीय नागरिक श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत कर रहे हैं। पूरे जम्‍मू कश्‍मीर के लोग बैचेनी से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। यहां से टीम लगी है, मां, बहनें, बुजुर्ग कि हम यात्रा को किस तरह से वैलकम करेंगे। बहुत खुशी का दिन है जो अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। यहां कश्‍मीर में हम उनका जोशो-खरोश से इस्‍तेकबाल कर रहे हैं।

इससे पहले, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा जाने के लिए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

कश्‍मीर क्षेत्र में पहलगाम और बालतल के बेस कैंपों पर कल पांच हजार से अधिक तीर्थयात्री सुरक्षित पहुंच गए। यात्रियों का स्‍थानीय जनता, नागरिक समाज के सदस्यों और जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस वर्ष कश्‍मीर क्षेत्र में हिमालय में 12 हजार 756 फीट ऊंची पवित्र गुफा में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के आलोक में सुरक्षित, निर्बाध और संरक्षित तीर्थयात्रा के लिए विस्‍तृत सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। यात्री प्रतिदिन जम्मू बेस कैंप से रवाना होकर कश्मीर क्षेत्र के दोनों यात्रा मार्गों पर बेस कैंपों तक पहुंचते रहेंगे।

Editor

Recent Posts

MSME और सैमसंग इंडिया ने कौशल विकास और युवाओं की रोजगार क्षमता को मजबूत करने के लिए साझेदारी की

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास…

5 घंटे ago

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया है। कल…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक संबंधों का आह्वान किया

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक…

5 घंटे ago

भारत की राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र यूनेस्को के विश्व स्मृति क्षेत्रीय रजिस्टर में शामिल

यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर में अब भारत की…

5 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री पद के लिए यशर पार्टी के नेता गादी आइज़ेनकोट का समर्थन करने पर अरब पार्टियां सहमत हुईं

इस्राएल में अरब राजनीतिक दलों के गठबंधन ज्वाइंट लिस्ट और अरब समर्थित राम पार्टी ने…

5 घंटे ago