हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से लगातार तेज वर्षा हो रही है। प्रदेश के कई स्थानों पर बादल फटने की सूचना मिली है।
कांगड़ा जिल के मुख्यालय धर्मशाला में खलियारा के मनोनीखड में बाढ आने से इन्द्रा प्रियदर्शनी हाइड्रो प्रोजक्ट के समीप खड किनारे बसे स्थायी शेड में रह रहे कुछ मजदूर बह गए। इस घटना में अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह लोग लापता है। जिला प्रशासन, एस डी आर एफ, एन डी आर एफ और पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। सुरक्षा के द़ष्टिगत पॉवर पोजेक्ट में कार्यरत बाकी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर कुल्लू जिले में चार जगह सेंज में जीवनाला, गडसा में शीलागढ, मनाली में स्नो गैलरी और बंजार के होर्नागढ में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जून को बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि चंबा, सिरमोर और कांगडा समेत पांच जिलों में फलैश फ्लड का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…