देश में सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इस वर्ष अप्रैल में बढ़कर आठ अरब अस्सी करोड़ डॉलर हो गया। इस वर्ष मार्च में यह पांच अरब नब्बे करोड़ डॉलर और पिछले वर्ष अप्रैल में सात अरब बीस करोड़ डॉलर था। रिजर्व बैंक के मासिक बुलेटिन के अनुसार विनिर्माण और व्यवसाय सेवा क्षेत्र में बढोत्तरी से यह इजाफा हुआ है।
वर्ष 2020 से लेकर 2024 के दौरान डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुडे क्षेत्रों में एक सौ चौदह अरब डॉलर का निवेश हुआ। यह सभी विकासशील देशों में सर्वाधिक निवेश है। इस वर्ष मई महीने में एक अरब 70 करोड़ डॉलर का विदेशी पोर्टफोलियो निवेश हुआ। सबसे अधिक निवेश दूर संचार, सेवा और पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में हुआ।
इस वर्ष अप्रैल में अनिवासी भारतीयों का जमा बढ़कर एक सौ 65 अरब 43 करोड़ डॉलर हो गया जबकि पिछले वर्ष के इसी माह में यह एक सौ 64 अरब 68 करोड़ डॉलर था। विदेशी मुद्रा भंडार में मजबूती से रुपये में भी मजबूती आई। मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार ग्यारह महीने से भी अधिक समय तक देश के निर्यात के वित्त-पोषण के लिए प्रर्याप्त है।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…