भारत

राजस्थान के पूर्वी जिलों में कल तेज बारिश की चेतावनी जारी

राजस्थान में पिछले तीन दिन हुई भारी बारिश का दौर कल रात से धीमा पड़ गया है। हालांकि पूर्वी जिलों में कल फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। जैसलमेर में पिछले दो-तीन दिन में हुई बारिश से कई गांवों और ढाणियों में अभी भी पानी जमा है।

प्रशासन की ओर से पानी निकासी का काम किया जा रहा है। पाली में अब बारिश रूक गई है लेकिन अभी भी कई कॉलोनियों में पानी जमा है। जिले के अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश गोयल ने बताया कि कॉलोनियों से पानी निकाला जा रहा है और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुचायी जा रही है।

जयपुर में आज हल्की वर्षा हुई। सिरोही जिले में माउंट आबू समेत ज्यादातर स्थानों पर आज बारिश हुई है। दौसा, करौली अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, झुझुनू, बारां जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने के समाचार हैं। जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार आज झुझुनू, सीकर, करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

2 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

2 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

2 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

2 घंटे ago