भारत

अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश से असम के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई

अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले में तेज बारिश से, असम के विभिन्न सीमावर्ती जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। असम में सभी संबंधित विभाग हाई अलर्ट पर है।

अरुणाचल प्रदेश में हुई भारी वर्षा के बाद असम में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है। इसके परिणामस्वरूप असम के धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ और सोनितपुर सहित निचले क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर और प्रवाह की गति में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। अगले एक से दो दिनों में बाढ़ का पानी और आगे के क्षेत्रों की ओर बढ़ सकता है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा अन्य इमजेंसी रिस्‍पोंस दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया है। निचले तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, जलमग्न क्षेत्रों से दूर रहने तथा छोटी नावों से यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

1 घंटा ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

1 घंटा ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

1 घंटा ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

1 घंटा ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

8 घंटे ago