भारत

देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक तेज वर्षा की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अगले 5 – 6 दिनों के दौरान बहुत तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले 5 दिनों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बहुत तेज वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा है कि कल तक दक्षिण कर्नाटक और 12 अक्टूबर तक लक्षद्वीप, केरल और माहे में भी मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुद्दूचेरी और कराईकल में भी शुक्रवार तक तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Editor

Recent Posts

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…

6 घंटे ago

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

7 घंटे ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

7 घंटे ago