मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट के बाद प्रशासन पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में सतर्कता बरत रहा है। विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर पीलीभीत, कानपुर, जालौन और संभल समेत कई जिलों में प्रशासन ने आज स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। तराई और बुन्देलखण्ड के साथ ही पश्चिमी और मध्य क्षेत्र में बहुत भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। इस असामान्य बारिश का कारण एक कम दबाव का क्षेत्र है, जो मध्य भारत में बना हुआ है, इसके उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढ़ने और आज धीरे-धीरे कमजोर होने की उम्मीद है।
इस बीच झाँसी, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, आगरा और मथुरा जिलों में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और सड़कें पानी में डूब गईं। वर्षाजनित हादसों में मथुरा, बुलन्दशहर और मुरादाबाद जिलों में पांच लोगों की मौत की खबर है।
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…
विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…