Categories: भारत

ओडिशा सरकार ने वर्दीधारी सेवाओं में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण और आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का फैसला किया

ओडिशा सरकार ने राज्‍य की वर्दीधारी सेवाओं में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण और आयु में तीन वर्ष की छूट देने के साथ ही शारीरिक परीक्षा नहीं लेने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन, उत्पाद शुल्क, अग्निशमन तथा राज्य सरकार की अन्‍य सेवाओं में काम करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। फैसले के अनुसार समूह सी तथा डी के सभी पदों की भर्ती में भूतपूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। यह सुविधा पूर्व सैनिकों को मिलने वाले आरक्षणों से अलग होगी और इसके लिए पूर्व अग्निवीरों को संबंधित आवश्यक न्यूनतम योग्यताएं पूरी करनी होंगी।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

7 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

7 घंटे ago