मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मध्य भारत में बने दबाव के कारण तेज बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के सात जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट और राज्य के शेष हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पौडी, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित एजेंसियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी किये गये अलर्ट के कारण उत्तर प्रदेश विशेषकर पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल भी हाई अलर्ट पर है।
मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में कल रात से हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के कारण सडकों और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है और अंडरपास बंद हो गये हैं।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण बांध भर चुके हैं और नदियां उफान पर हैं। बहुत से क्षेत्रों में बाढ जैसी स्थिति बनी हुई है। सरकार विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से राहत और बचाव अभियान चला रही है।
मौसम विभाग ने आज पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…