भारत

हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने आज चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी-मार्क्‍सवादी लेनिनवादी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल हुए। विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल का गठन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को बधाई दी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

32 मिनट ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

33 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी कल असम का दौरा करेंगे; गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30…

1 घंटा ago