प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से तीन दिन के ओडिशा दौरे पर रहेंगे। वे राजधानी भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तीन दिन तक का यह सम्मेलन आज से लोक सेवा भवन में शुरू हो रहा है।
सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी भाग लेंगे। सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, अनुसंधान और विश्लेषण स्कंध (रॉ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, सतर्कता ब्यूरो और एसपीजी के प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे।
सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों और पुलिस बलों की उभरती जिम्मेदारियों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा, साइबर अपराध, माओवादी खतरे, यांत्रिक बुद्धिमत्ता और ड्रोन जैसी उभरती तकनीकों के कारण पेश आ रही चुनौतियों पर भी विमर्श होगा। आतंकवाद से निपटने पर भी चर्चा होगी।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…