अंतर्राष्ट्रीय

लेबनान में इस्राइली हमले में हिज्‍बुल्‍लाह के शीर्ष कमांडर मुहम्‍मद हुसैन सरूर की मौत

लेबनान की राजधानी बेरूत में कल इजराइल के हवाई हमले में हिजबुल्‍ला का शीर्ष कमांडर मुहम्‍मद हुसैन सरूर मारा गया। इजराइल की सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह क्रूज मिसाइलों सहित इजराइल पर अनेक हवाई हमलों का जिम्‍मेदार था।

इजराइल की सेना ने आरोप लगाया है कि मुहम्‍मद हुसैन ने लेबनान में ड्रोन विनिर्माण इकाइयां स्‍थापित करने में भी भूमिका निभाई थी जिनमें से कुछ बेरूत में रिहायशी इमारतों के नीचे हैं। क्षेत्र में बढते तनाव के बीच इजराइल ने ये हमला किया। इस बीच वर्तमान संघर्ष के कारण हजारों आम नागरिक विस्‍थापित हुए हैं। लोग बडी ही संख्‍या में पडोसी देश सीरिया की तरफ भाग रहे हैं।

पश्चिमी देशों को चिंता है कि यदि पूर्ण युद्ध छिडा तो लोगों को सुरक्षित कैसे निकाला जाएगा। साइप्रस और तुर्किए को संभावित शरण स्‍थलों के रूप में देखा जा रहा है। लेबनान से करीब 264 किलोमीटर दूर साइप्रस सबसे करीबी यूरोपीय संघ देश है। पहले भी लेबनान से लोगों को सुरक्षित निकालने के कार्य में साइप्रस महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा चुका है। वह समुद्र के रास्‍ते गजा में राहत सामग्री पहुंचाने में भी सहायता करता रहा है।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

6 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

6 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

6 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

20 घंटे ago