भारत

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का प्रचार तेज

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का प्रचार चरम पर है। राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस चरण में विधानसभा की 40 सीटों के लिए पहली अक्‍तूबर को वोट डाले जाऐंगे। हमारे संवाददाता ने बताया कि उधमपुर पूर्व सीट पर भी इसी चरण में वोट डाले जाएंगे।

उधमपुर जिले का अधिकांश इलाका पहाड़ी है, जो हिमालय की शिवालिक श्रृंखला से जुड़ा हुआ है। चुनाव आयोग ने जिले भर में 654 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। जिले में 357 गांव, 236 पंचायतें, 17 सामुदायिक विकास खंड, 8 तहसील और 4 उपमंडल शामिल हैं। उधमपुर जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र हैं और 60 नंबर उधमपुर इस्ट प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है।

चुनाव आयोग ने निर्वाचन क्षेत्र में 157 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। चुनावी मैदान में प्रमुख चेहरे हैं-नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार, सुनील वर्मा, भाजपा नेता राजिंदर सिंह पठानिया, जेकेपीडीपी नेता बकील सिंह, बसपा के अच्छव सिंह, जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के बलवान सिंह और शिवसेना के साहिल गंडोत्रा। निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता एक अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग कर इन दोनों प्रमुख दावेदारों का भाग्य ईवीएम में बंद कर देंगे।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री मोदी कल जम्मू में प्रचार करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी जम्मू में प्रचार किया।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती…

2 घंटे ago

ब्राजील में लुला दा सिल्वा ने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराकर चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए

ब्राजील में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी सीनेटर…

2 घंटे ago

सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित…

18 घंटे ago