भारत

इस वर्ष दिवाली पर पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक संख्या में आपातकालीन कॉल की सूचना मिली: दिल्ली अग्निशमन विभाग

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने कहा है कि इस वर्ष दिवाली पर पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक संख्या में आपातकालीन कॉल की सूचना मिली है। दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक आग लगने की घटनाओं की 300 से अधिक सूचना मिली थी।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बीती रात जमकर आतिशबाजी देखने को मिली। आज सुबह दिल्ली में धुंध की चादर दिखाई दी और आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के करीब दर्ज किया गया। प्रदूषण का प्रभाव तापमान पर भी देखने को मिला इस साल अक्टूबर में अधिकतम औसत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो की 1951 के बाद से सबसे अधिक है। 1951 में अधिकतम औसत तापमान 36 दशमलव 02 डिग्री सेल्सियस किया गया था। वहीं इस बार दिवाली पर आग लगने की घटना ने भी पिछले 10 से 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हर साल जहां 200 के करीब आग लगने की घटना सामने आती थी वह इस बार बढ़कर 300 को पार कर गई है।

इस बार जो फायर कॉल है वह अनप्रेसिडेंटली 12 घंटे में 315 के आसपास कॉल मिली हैं, जो कभी नहीं मिली। यही रिकॉर्ड है शाम कल 5:00 से सुबह 5:00 तक का। कोई बड़ा कॉल ऐसा हुआ नहीं। दो-तीन इंसीडेंट हुए जिनमें तीन लोगों की डेथ हो गई है।

बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए केंद्र और राज्‍य सरकार ने इस बार कई कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार ने पराली जलाने की घटना पर रोक लगाने के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। वहीं, दिल्ली सरकार दिल्ली पुलिस के सहयोग से प्रदूषण को रोकने के लिए कई कदम उठा रही है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

14 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

14 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago