भारत

हिमंता बिस्व सरमा ने आज लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमंता बिस्व सरमा ने आज लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में आयोजित एक समारोह में डॉ. सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डॉ. सरमा के साथ चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें भाजपा से रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, असम गण परिषद से अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट से चरण बोरो शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में उपस्थित थे।

असम विधानसभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन-एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करते हुए 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी 82 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि उसके सहयोगी दल – असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट – ने 10-10 सीटें जीतीं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर डॉ. हिमंता बिस्व सरमा को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने बताया कि एनडीए सरकार ने राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता संभाली है। उन्होंने कहा कि डॉ. हिमंता बिस्व सरमा ने एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और राज्य के लिए अग्रणी कार्य किए हैं।

Editor

Recent Posts

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

8 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में तीन नए कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में तीन नए कानूनों…

8 घंटे ago

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक देहरादून में आयोजित हुई

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20–21 अगस्त 2026 को देहरादून में आयोजित…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा मजबूत बनाने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड की बैठक हुई

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा प्रणालियों की व्यापक समीक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…

8 घंटे ago