भारत

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना से मुलाकात की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज चिली गणराज्य के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना और चिली प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-चिली व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते-सीईपीए की वार्ता की प्रगति की समीक्षा की। चर्चा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। चिली के साथ भारत की दीर्घकालिक साझेदारी की पुष्टि करते हुए पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार साझा विकास और समृद्धि के लिए आर्थिक सहयोग और संबंधों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

3 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

5 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

5 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

6 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

6 घंटे ago