राष्ट्र की एकमात्र ताँबा खनन कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए ऐतिहासिक परिणाम दर्ज किए हैं। कंपनी ने महत्वपूर्ण परिचालन उपलब्धियों को दर्शाते हुए अनेक वित्तीय रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।
भारत सरकार के खान मंत्रालय के अंतर्गत मिनीरत्न सीपीएसई हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल)का कर से पहले का लाभ (पीबीटी) वित्तीय वर्ष 2025-26 में 95% बढ़कर 1232.73 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में 633.51 करोड़ रुपये था। यह कंपनी के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक पीबीटी है।
कोलकाता में आज आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में अनुमोदित ऑडिटेड वित्तीय परिणामों के अनुसार, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3077.92 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक ‘परिचालन से राजस्व’ दर्ज किया है। यह वित्तीय वर्ष 2024-25 के 2070.96 करोड़ रुपये की तुलना में 49% की मजबूत वर्ष-दर-वर्ष (वाईओवाई) वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी का कर के बाद लाभ (पीएटी)भी 97% बढ़कर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 920.67 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में 468.53 करोड़ रुपये था।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने 48.7% का मजबूत ईबीआईटीडीए मार्जिन हासिल किया, जबकि पिछले वर्ष यह 37.97% था। इस प्रकार ईबीआईटीडीए मार्जिन में 10.73% की वृद्धि दर्ज की गई। बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन वर्ष के लिए अंतिम लाभांश की भी सिफारिश की गई। यह मार्च 2026 में पहले से दिए जा चुके अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त होगा।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने 3.67 मिलियन टन अयस्क उत्पादन हासिल किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6% अधिक है। इसी प्रकार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 27,421 टन एमआईसी (सांद्रित धातु) उत्पादन प्राप्त किया गया, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 9% अधिक है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 27,369 टन ताँबा एमआईसी की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक रही।
वित्तीय परिणामों के अलावा, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी की कॉर्पोरेट योजना 2030 के तहत महत्वपूर्ण विस्तार योजनाओं और उनकी वित्तपोषण रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (केसीआईएल) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर प्राइवेट…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर और समृद्ध किसान' के विजन को धरातल पर तेजी से…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में प्रधानमंत्री…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के 26वें…
सर्वोच्च न्यायालय ने 20 से 25 जुलाई के बीच देशभर में नीट पेपर लीक मुद्दे…