होली का त्योहार देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग नाम और अनूठी परंपराओं के साथ मनाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में ब्रज क्षेत्र और वाराणसी में होली का जश्न शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल होंगे। बृज क्षेत्र में होली धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है। लठमार होली, फूलों की होली, लड्डू मार होली, मथुरा वृंदावन में एक महीने तक चलने वाले होली उत्सव का हिस्सा है। जो वसंत पंचमी से चल रहा है आज होलिका दहन किया जाएगा और 15 से 21 मार्च तक बलदेव जी के दाऊजी मंदिर और अन्य स्थानों पर हुरंगा उत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के पांडेहाता में होलिका दहन शोभा यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को होलिका दहन स्थलों होली उत्सव और जुलूसों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
राजस्थान में होली का त्यौहार परम्परागत एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज शाम शहरों और गांवों में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। आज शाम प्रदेश के गांव और शहरों में परंपरा के अनुसार विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन होगा, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। जगह-जगह फाग उत्सव आयोजित हो रहे हैं। जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर तथा नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में फूलों और गुलाल से होली खेल अपने आराध्य का आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। अजमेर के पास पुष्कर में होली के मौके पर विशेष उत्सव आयोजित किया जा रहा है। कल दुलंडी के मौके पर पूरे प्रदेश में रंग और गुलाल से होली के ली जाएगी। इसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कई शहरों में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद पूरे अमरीका में वोटों की गिनती चल रही है।…
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…