भारत

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में हर्षोल्‍लास के साथ मनाई जा रही है

रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।

मध्‍य प्रदेश में भी होली धूमधाम से मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य और देश के लोगों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं l उन्होंने कहा कि किसान कैबिनेट के ज़रिए सरकार ने किसानों को होली को पूरी शान से मनाने का मौका दिया है। वहीं उज्जैन में, भक्तों ने शिप्रा नदी के किनारे होली मनाईl महाकालेश्वर और माता हरसिद्धि मंदिर के पास फूल और अबीर गुलाल के साथ साधु संतो ने भी होली उत्सव में हिस्सा लिया। जबकि, मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचलों में होली का त्योहार भगोरिया से उल्लास का माहौल है। झाबुआ, अलीराजपुर और धार जैसे जिलों में भील और भिलाला समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला भगोरिया, रंगीन हाट बाजार, पारंपरिक संगीत और शानदार लोक नृत्यों से पहचाना जाता है।

हिमाचल प्रदेश में भी आज रंगों का पर्व पारंपरिक उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश भर में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कांगड़ा, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी सहित विभिन्न जिलों में ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक होली गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना हुआ है। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में भी बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक एकत्र होकर हर्षोल्लास के साथ रंगोत्सव मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश के लोक भवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी धर्मपत्नी सहित पहुंचे और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ रंग खेलकर होली का आनंद लिया और एक-दूसरे को बधाइयां दी।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और लोकसभा अध्‍यक्ष ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि रंगों का यह त्योहार लोगों के जीवन में एकता तथा भाईचारे को मजबूत करता है।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि ये त्योहार नवजीवन, आशा और भारत की सभ्यता की जीवंत भावना को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाए।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक…

1 घंटा ago

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करने को कहा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – भारत और अमरीका आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबले के लिए तत्‍पर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका आतंकवाद के हर…

2 घंटे ago

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की…

2 घंटे ago

पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 2 रुपये 71 पैसे की वृद्धि

पेट्रोल की कीमतों में आज दो रुपये 61 पैसे और डीजल में दो रुपये 71…

2 घंटे ago