गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2024 में 16 हजार नौ सौ करोड़ रूपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं। यह स्वाधीनता के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। नई दिल्ली में आज मादक पदार्थ तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अमित शाह ने कहा कि लगभग 24 लाख किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किये गये, जबकि पिछले दस वर्ष में 56 हजार आठ सौ करोड़ रूपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किये गये हैं।
लगभग एक लाख किलोग्राम मादक द्रव्य पदार्थ जिसका मूल्य 86 सौ करोड़ रूपये है उसको अगले सप्ताह 10 दिन के अंदर जलाया जाएगा और मैं मानता हूं कि इससे यह मिनिस्ट्रीकरण से एक मजबूत संदेश जनता के बीच में जाने वाला है। इसके और संकल्पवान प्रयास वर्ष 2025 में हमारे होंगे।
कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा और सभी राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों के लिए मानस-2 हेल्पलाइन के विस्तार का उद्घाटन किया। अमित शाह ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की भोपाल क्षेत्रीय इकाई के नये कार्यालय परिसर का भी उद्घाटन किया। ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा अभियान आज से शुरू होकर 25 जनवरी तक चलेगा। इस अवधि के दौरान दो हजार 411 करोड़ रूपये मूल्य के कुल 44 हजार 792 किलोग्राम जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया जाएगा।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…