भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी (IDA) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी (Island Development Agency) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत) डी के जोशी, लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल, केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन सहित केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान गृह मंत्रालय, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह प्रशासन और लक्षद्वीप प्रशासन ने दोनों द्वीप समूहों में डिजिटल और एयर कनेक्टिविटी तथा पोर्ट डेवलपमेंट सहित अन्य विकास परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

गृह मंत्री ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में सौर और पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में सोलर पैनलों और पवन चक्कियों के जरिये शत प्रतिशत Renewable energy हासिल करने का लक्ष्य होना चाहिए। अमित शाह ने केन्द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) से दोनों द्वीप समूहों में ‘पीएम सूर्य घर’ योजना के तहत सभी घरों में सौर ऊर्जा के पैनल लगाए जाने को कहा।

अमित शाह ने कहा कि ये द्वीप भले ही दिल्ली से दूर हैं मगर हमारे दिल के पास हैं, यहाँ के आधारभूत ढांचे का विकास और पर्यटन सुविधाएं बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। मोदी सरकार इन द्वीपों की संस्कृति और विरासतों का संरक्षण करते हुए यहाँ विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि दोनों द्वीप समूहों में आधारभूत ढांचे के विकास से संबंधित परियोजनाओं पर समग्र दृष्टि से काम किया जाना चाहिए। गृह मंत्री ने केन्द्र सरकार के सभी संबंधित मंत्रालयों से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में पर्यटन, व्यापार और अन्य क्षेत्रों से जुड़ीं परियोजनाओं पर मिलकर काम करने को कहा। साथ ही सभी लंबित मुद्दों और परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए ज़रूरी दिशानिर्देश भी दिए।

Editor

Recent Posts

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमरीका को 50 वर्ष में पहली तेल रिफाइनरी मिलने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से…

25 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 12 वर्ष से अधिक समय से कोमा में रहे व्यक्ति के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पहली बार 32 वर्षीय एक व्यक्ति को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी…

28 मिनट ago

CCI ने क्यूब-वी द्वारा डीवाईआईपीएल, डीवीआईपीएल, डीजीआईपीएल और डीटीईएचपीएल के सड़क परिसंपत्ति व्यवसाय के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रस्तावित संयोजन में क्यूब हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर वी प्राइवेट लिमिटेड ( क्यूब वी ) और…

38 मिनट ago

CCI ने मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्योरफिट हेल्थकेयर में एक निश्चित हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा क्योरफिट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड…

39 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘जल महोत्सव 2026’ को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आयोजित 'जल महोत्सव 2026' में भाग लिया…

40 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने केरलमम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरलम के विकास को गति देने के लिए आज जीवंत तटीय…

42 मिनट ago