गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक की

गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रीनगर में वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक की। हमारे श्रीनगर संवाददाता ने बताया है कि गृह मंत्री आज उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा के साथ घटनास्‍थल पर जाएंगे।

कल शाम श्रीनगर पहुंचने के बाद केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह स्थिति का प्रत्‍यक्ष जायजा लेने के लिए आज पहलगाम का दौरा कर रहे हैं। वो अस्‍पताल में घायल लोगों से भी मिलेंगे। इलाके में सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस का संयुक्‍त तलाशी अभियान जारी है। इस बीच, व्‍यापार और उद्योग, धार्मिक और शैक्षणिक संगठनों ने पहलगाम में पर्यटकों की हत्‍या के खिलाफ आज कश्‍मीर बंद का आह्वान किया है।

Editor

Recent Posts

इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने मुंबई में 14वें इंडिया केम 2026 का उद्घाटन किया

केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…

7 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…

9 घंटे ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने माता साहिब हसी देवी जी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…

9 घंटे ago