भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनके जीवन की शुरुआत रामापीर पहाड़ी से हुई थी।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार गुजरात में विकास के व्यापक कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात वर्षों में गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 25 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं। आने वाले दिनों में इस लोकसभा क्षेत्र को हरित और विकसित बनाने का लक्ष्य है। उन्‍होंनें कहा कि गुजरात को 31 दिसंबर 2028 से पहले पूरी तरह नशामुक्त बनाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि लोगों के घरों में पानी न भरे, इसकी आज शुरूआत हो गई।

आज भोपाल के घूमा में वर्षा जल निकासी के लिए पंप हाउस का निर्माण भी किया गया है। पिछले चार महीनों में एक ही दिन में 21 इंच बारिश हुई थी। उस समय मैंने कहा था कि अगली बार चुनाव में आने से पहले यदि 25 इंच बारिश भी होती है, तो मैं ऐसी व्यवस्था करूंगा कि पानी लोगों के घरों में न भरे। आज उसी प्रयास की शुरुआत हो गई है।

Editor

Recent Posts

ईरान के साथ वार्ता में प्रगति होने से वहां सैन्य हमले टाले जा सकते हैं- डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…

21 मिनट ago

भारत और लेबनान व्यापार, निवेश तथा औषधि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…

24 मिनट ago

भारत-म्यांमार प्रथम द्विपक्षीय त्रि-सेना एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ चेन्नई में संपन्न हुई

भारत और म्यांमार के रक्षा बलों के बीच 5 और 6 नवंबर, 2026 को आयोजित…

25 मिनट ago

1,364 एंटी-कैंसर फ़ॉर्मूलेशन की बदली हुई कीमत आज से लागू हो गई

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के अंतर्गत आने वाले 'राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण…

27 मिनट ago

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…

7 घंटे ago

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में उद्यमिता के…

7 घंटे ago