अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर से सैन्य कार्रवाई की संभावना बहुत कम है। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि अमरीका ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के मुद्दे पर एक बेहतर विकल्प खोजना चाहती है। बेहतर समझौता न होने की स्थिति में आगे सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
इस बीच, ईरान की सेना ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद एक तेल टैंकर में आग लग गई। तेहरान ने चेतावनी दी है कि सभी खतरे दूर होने तक यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग बंद रहेगा।
दूसरी ओर, अमरीकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उसकी सेना ने ओमान की खाड़ी में एक वाणिज्यिक जहाज को रोक लिया है। आरोप है कि यह जहाज ईरान के खिलाफ लगाए गए अमरीकी नौसैनिक प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था।
भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…
भारत और म्यांमार के रक्षा बलों के बीच 5 और 6 नवंबर, 2026 को आयोजित…
रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के अंतर्गत आने वाले 'राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण…
उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…
आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में उद्यमिता के…
अमरीका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की…