भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय में 189 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल-एसएसबी मुख्यालय में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया। जवानों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इससे पहले एसएसबी के कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने इनमें शामिल होना उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीमा सुरक्षा के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

सरकार के गठन के 45 दिन के भीतर 1129 एकड़ भूमि बीएसएफ और एसएसबी से लिए शुभेन्दु जी ने दे दी है। कुछ 29 एकड़ बाकी बचा है। मित्रों ये तत्परता जो है भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के नाते नहीं है। उनको मालूम है जब तक घुसपैठ नहीं रुकती। ना पश्चिम बंगाल सुरक्षित रह सकता है ना भारत सुरक्षित रह सकता है और घुसपैठ रोकने की पूर्व शर्त है कि सीमा को पूरा बना सीमा पर बाड़ को पूरा लगा दिया जाए।

अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठ रोकने के लिए ममता बनर्जी से बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने बंगाल के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर करीब 189 करोड़ रुपये की लागत से एसएसबी के कई शिविरों के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से सीमा सुरक्षा में तैनात जवानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

Editor

Recent Posts

संशोधित ढांचे के अंतर्गत 4,895.65 करोड़ रुपये के 29 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए

संशोधित ढांचे के अंतर्गत 20 अगस्त 2026 तक कुल 29 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्‍ताव प्राप्‍त…

52 मिनट ago

अमरीका ने क्‍यूबा की निर्माण, खनन और धातु क्षेत्रों से जुड़ी नौ सरकारी कम्‍पनियों पर प्रतिबंध लगा दिए

अमरीका ने क्‍यूबा की निर्माण, खनन और धातु क्षेत्रों से जुड़ी नौ सरकारी कम्‍पनियों पर…

1 घंटा ago

झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने राज्य सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षाओं की नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी

झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने राज्य सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षाओं की नियुक्तियां रद्द करने…

1 घंटा ago

सर्वोच्च न्यायालय ने प्रवेश स्तर की न्यायिक सेवा परीक्षाओं के लिए तीन वर्ष की वकालत अवधि को घटाकर एक वर्ष किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने प्रवेश स्तर की न्यायिक सेवा परीक्षाएं देने के संबंध में विधि स्नातकों…

1 घंटा ago

भारत और ब्राज़ील ने पुणे में BRICS ICT बैठक से अलग डिजिटल नवाचार और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और ब्राजील ने दूरसंचार और सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकी-आईसीटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने…

1 घंटा ago