भारत और ब्राजील ने दूरसंचार और सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकी-आईसीटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दूरसंचार विभाग ने बताया कि यह समझौता ब्रिक्स आईसीटी बैठक से अलग हुआ। दूरसंचार विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह समझौता डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देगा, डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएगा।
पुणे में आयोजित 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक से इतर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ब्राजील के संचार मंत्री फ्रेडेरिको डी सिक्वेरा फिल्हो के बीच हुआ। यह समझौता ज्ञापन दूरसंचार, डिजिटल बुनियादी ढांचे और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में व्यवस्थित सहयोग के लिए एक रूपरेखा भी प्रदान करता है। इस साझेदारी का उद्देश्य दोनों देशों में समावेशी, सुरक्षित और मजबूत डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देना है। भारत की वर्ष 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के संदर्भ में यह समझौता बेहद महत्वपूर्ण है। भारत ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार मानकों के क्षेत्र में अधिक सहयोग की वकालत करता रहा है। भारत-ब्राजील समझौता दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी का भी एक हिस्सा है।
संशोधित ढांचे के अंतर्गत 20 अगस्त 2026 तक कुल 29 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्ताव प्राप्त…
अमरीका ने क्यूबा की निर्माण, खनन और धातु क्षेत्रों से जुड़ी नौ सरकारी कम्पनियों पर…
झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षाओं की नियुक्तियां रद्द करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने प्रवेश स्तर की न्यायिक सेवा परीक्षाएं देने के संबंध में विधि स्नातकों…
गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल-एसएसबी मुख्यालय…
केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने आज चेन्नई की जल आपूर्ति और स्वच्छता…