भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के पिराना में गुजरात के सबसे बड़े कचरे से ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद के पिराना में गुजरात के सबसे बड़े कचरे से ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया। सार्वजनिक -निजी भागीदारी से निर्मित इस संयंत्र पर 375 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह गुजरात का पहला कचरे से ऊर्जा संयंत्र होगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

अहमदाबाद के पिराना में स्थापित किया गया राज्य का सबसे बड़ा कचरे में से ऊर्जा उत्पादन करने वाला प्लांट अहमदाबाद नगर निगम और जिंदल ग्रुप के बीच एक संयुक्त साझेदारी है। प्रायोगिक आधार पर शुरू किए गए इस प्लांट का आज आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया। इस प्लांट में प्रतिदिन लगभग 1 हजार मीट्रिक टन कचरे का प्रसंस्करण किया जाएगा जिससे 15 मेगावाट ऊर्जा पैदा होगी। यह प्लांट हरित और स्वच्छ भविष्य को सुनिश्चित करेगा बल्कि प्रभावी कचरा व्‍यव्‍स्‍थापन के लिए एक आदर्श पहल भी साबित होगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

3 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

4 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

9 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

9 घंटे ago