केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद के पिराना में गुजरात के सबसे बड़े कचरे से ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया। सार्वजनिक -निजी भागीदारी से निर्मित इस संयंत्र पर 375 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह गुजरात का पहला कचरे से ऊर्जा संयंत्र होगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
अहमदाबाद के पिराना में स्थापित किया गया राज्य का सबसे बड़ा कचरे में से ऊर्जा उत्पादन करने वाला प्लांट अहमदाबाद नगर निगम और जिंदल ग्रुप के बीच एक संयुक्त साझेदारी है। प्रायोगिक आधार पर शुरू किए गए इस प्लांट का आज आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया। इस प्लांट में प्रतिदिन लगभग 1 हजार मीट्रिक टन कचरे का प्रसंस्करण किया जाएगा जिससे 15 मेगावाट ऊर्जा पैदा होगी। यह प्लांट हरित और स्वच्छ भविष्य को सुनिश्चित करेगा बल्कि प्रभावी कचरा व्यव्स्थापन के लिए एक आदर्श पहल भी साबित होगा।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…