भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिलने पर CRPF की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की सराहना की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के हजारीबाग में आज एक एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिलने पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की सराहना की है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि आज झारखंड के हजारीबाग में CRPF की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की जॉइंट टीम को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान में ₹1 करोड़ के इनामी, भाकपा (माओवादी) केन्द्रीय कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढेर कर दिया गया है। साथ ही, दो अन्य इनामी नक्सलियों रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल (बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य, 25 लाख इनामी) एवं बीरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन (जोनल कमेटी सदस्य,10 लाख इनामी) को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा।

Editor

Recent Posts

भारत ने UN के समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र का समर्थन किया, कहा- J&K और लद्दाख समेत संप्रभु क्षेत्र सही दिखाए जाएं

विदेश मंत्रालय ने समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स…

13 घंटे ago

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर प्रदर्शन टीम, अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुवाहाटी में गीतानगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज गुवाहाटी में गीता नगर कॉलेज (पूर्व में कन्या महाविद्यालय…

13 घंटे ago

केंद्र सरकार ने पंजाब में कैप्टिव खदान उत्पादन की शुरुआत के बाद से पीएसपीसीएल की कैप्टिव खदानों से आपूर्ति को सक्षम किया

पंजाब के ताप विद्युत संयंत्रों में बिजली उत्पादन में कमी का कारण केंद्र से कोयले…

13 घंटे ago