भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – 26/11 हमले के मास्‍टर माइंड तहव्‍वुर राणा का अमरीका से प्रत्यर्पण मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक सफलता

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाना मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक सफलता है। एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में अमित शाह ने कहा कि यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी कि तहव्वुर राणा पर भारतीय अदालत में मुकदमा चलेगा।

मोदी सरकार का प्रयास है कि जिन लोगों ने भी भारत की जमीन, भारत का सम्मान और भारत के नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार भी किया है वह हमारे कानून के जद में लाना चाहिए और मैं मानता हूं तहव्वुर राणा की यहां वापस आना यह मोदी सरकार की कूटनीति का बहुत बड़ी सफलता है।

अमित शाह की यह टिप्‍पणी तहव्‍वुर राणा को आज विशेष विमान से भारत लाए जाने की ख़बरों के बीच आई है। गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नागरिकता संशोधन कानून पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों ने देश में अफवाह फैलाई कि सी.ए.ए. लागू होने से मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी। उन्होंने कहा कि सी.ए.ए. लागू होने के बाद से एक भी मुसलमान की नागरिकता नहीं गई है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस तथा इंडिक गठबंधन ने देश को गुमराह किया और इस मुद्दे पर हिंसा भड़काई। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर न बोलने के लिए भी सवाल उठाया।

Editor

Recent Posts

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

30 मिनट ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

34 मिनट ago

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

3 घंटे ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बातचीत की। उन्होंने…

3 घंटे ago