गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार भारत को आतंक-मुक्त करने और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति के प्रति वचनबद्ध है। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि आज नई दिल्ली में शुरू हो रहे आतंक-रोधी सम्मेलन में देश की सुरक्षा को सुदृढ़ करने में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढाने के उपाय किये जाएंगे। गृहमंत्री सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दो दिन के इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण कर रहा है। इसमें सरकार के एकीकृत संपूर्ण दृष्टिकोण के साथ, आतंकवाद से निपटने में विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय बढाने पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान पुलिस और केन्द्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी तथा विधि, फॉरेंसिक और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विशेषज्ञ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इनमें आतंकवाद की रोकथाम के लिए कानूनी ढांचा, अभियोजन की चुनौतियाँ और उभरती प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दे शामिल होंगे। भारत से बाहर संचालित आतंकी नेटवर्क समाप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कानूनी सहयोग और कार्य नीतियों पर भी सम्मेलन में विचार किया जाएगा। बैठक का उद्देश्य भावी नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना भी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…