भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-भारत, अगले वर्ष के अंत तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश अगले वर्ष के अंत तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। उन्होंने गांधीनगर जिले के अपने गृह नगर मानसा में 267 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि सरकार सोमनाथ मंदिर के हजार साल पुराने गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करने और आत्मसम्मान की इस विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए पूरे साल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाएगी।

सोमनाथ का यह भव्‍य मंदिर सिर्फ एक ज्योतिर्लिंग नहीं है, एक शिवालय नहीं है, समग्र भारतीय समाज का एक गौरव का मान बिंदू है। शिवालय सनातन का सम्‍मान है। सोमनाथ का शिवालय भारत की जनता की जीवंतता और जिजीविषा दोनों का प्रतीक है। दुनिया में शायद ही कोई जगह होगी जो 16-16 बार टूटकर आज सम्‍मान के साथ गगनचुम्‍बी ध्‍वजा के साथ वहां पर विद्यमान है।

एक अन्य कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि भारत ने जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है। अमित शाह गांधीनगर में गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र की बीएसएल-4 जैव-नियंत्रण सुविधा के उद्घाटन अवसर पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

2014 में भारत की बायो इकोनॉमी दस बिलियन डॉलर की थी और चौबीस के फायनान्‍शियल ईयर समाप्‍त होने के साथ ही एक सौ 66 बिलियन डॉलर को क्रॉस कर रही है। इस दस साल के अंदर 17 गुना विकास ये बताता है कि भारत के युवा कर सकते हैं। भारत के उद्योगपति भी कर सकते हैं। जरूरत इनको इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोवाइड करने की है।

Editor

Recent Posts

ICC T20 विश्व कप में भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराया

आईसीसी टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप में कल रात एक बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में अनियमितताओं के आरोपों पर सात सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में अनियमितताओं के आरोपों पर सात सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई जाएंगे, जहां वे फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति…

2 घंटे ago

भारत सरकार ने गुजरात में सीबीडीसी-आधारित डिजिटल फूड कूपन पायलट की शुरुआत की

भारत सरकार ने गुजरात में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) आधारित डिजिटल फूड करेंसी पायलट…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग इचिंगर से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग…

16 घंटे ago