भारत

गृह मंत्री अमित शाह कल CBI द्वारा विकसित BHARATPOL पोर्टल का नई दिल्ली में शुभारंभ करेंगे

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा विकसित BHARATPOL पोर्टल का नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। BHARATPOL पोर्टल, भारतीय क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों को real-time सूचना साझा करने में सक्षम बनाएगा, जिससे अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग तक त्वरित पहुंच संभव होगी।

भारत में INTERPOL के लिए National Central Bureau (NCB-New Delhi) के रूप में CBI, कानून प्रवर्तन एजेंसियों सहित देशभर की विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर आपराधिक मामलों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में मदद करता है। केंद्र, राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के स्तर पर यह समन्वय INTERPOL Liaison Officers (ILOs) के माध्यम से किया जाता है, जो अपने-अपने संगठनों में पुलिस अधीक्षकों, पुलिस आयुक्तों और शाखा प्रमुखों के स्तर पर Unit Officers (UOs) से जुड़े होते हैं। वर्तमान में, CBI, ILOs, और UOs के बीच संचार मुख्य रूप से पत्रों, ईमेल और फैक्स पर निर्भर करता है।

साइबर अपराध, वित्तीय अपराध, online radicalization, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी सहित अंतरराष्ट्रीय अपराधों के बढ़ते प्रभाव के कारण आपराधिक जांच में तेज़ और real-time में अंतरराष्ट्रीय सहायता की आवश्यकता है। इस चुनौती से निपटने के लिए, CBI ने BHARATPOL पोर्टल विकसित किया है, जो CBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध है और सभी हितधारकों को एक साझा मंच पर लाएगा।

BHARATPOL पोर्टल, INTERPOL के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सहायता के लिए सभी अनुरोधों पर कार्रवाई को सुव्यवस्थित करेगा, जिसमें Red Notices और अन्य colour-coded INTERPOL नोटिस जारी करना शामिल है। BHARATPOL पोर्टल, field-level पुलिस अधिकारियों के लिए एक परिवर्तनकारी उपकरण बनेगा, इससे अपराधों व सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। अंतर्राष्ट्रीय सहायता तक आसान और तेज़ पहुँच की सुविधा प्रदान कर, BHARATPOL अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने में भारत के प्रयासों को मजबूत करेगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पुरस्कार विजेता 35 सीबीआई अधिकारियों को पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और जांच में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, DoPT, केंद्रीय सतर्कता आयोग और केन्द्रीय पुलिस संगठनों सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के कई गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Editor

Recent Posts

CBSE ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित किया

सीबीएसई ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और…

14 मिनट ago

इस्राएल की वायु सेना ने अमरीका के साथ संयुक्त अभियान में ईरान के 24 प्रांतों पर बारह सौ से अधिक मिसाइलें गिराईं

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में जान-माल को भी नुकसान पहुंचा है। इस्राएल की वायु…

3 घंटे ago

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप आज बर्मिंघम में शुरू होगी

बैडमिंटन में, भारत आज बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत…

3 घंटे ago

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज ईरान और अमरीका–इस्राएल ने मिसाइल तथा ड्रोन से नए हमले शुरू किए

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज हो गया है। ईरान और इस्राएल-अमरीका ने नए मिसाइल…

3 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने होली पर करोड़ों लोगों को घर पहुंचाया; 14 लाख यात्रियों ने पिछले पांच दिनों में उत्तर रेलवे के जरिए यात्रा की

भारतीय रेलवे ने सभी रेलवे जोनों में सटीक योजना और समन्वित कार्यान्वयन के माध्यम से…

15 घंटे ago