भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में माधवबाग स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में माधवबाग स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपनो संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ट्रस्टके सभी सदस्य 150 साल से,मंदिर,इसके उद्देश्योंऔर समाज सेवा की प्रखर भावना को लोगों के बीच पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस जमाने में श्री वरजीवनदास और नरोत्तमभाई ने बहुत बड़ा दिल रखकर समाज के प्रति अपनी उदार भावना का प्रदर्शन कर यह संस्था बनाई थी। 1875 में विदेशी शासन के दौर में एक मंदिर बनाकर उसके माध्यम से सामाजिक चेतना का पुनर्जागरण महान लोग ही कर सकते थे।

अमित शाह ने कहा कि लक्ष्मीनारायण मंदिर में कई प्रकार की सामाजिक प्रवृत्तियाँ चली आ रही हैं और यहां शिक्षा के कार्य, गीता का अभ्यास और एक जमाने में संस्कृत विद्यालय भी चलता था। उन्होंने कहा कि शुचिता, संतुलन और सत्कर्म की त्रिवेणी से माधवबाग ट्रस्ट बना है।यह परंपरा 150 साल से चली आ रही है और हम सबके लिए यह बहुत गौरव की बात है। अमित शाह ने कहा कि हमें यह सोचना होगा कि जब हम 200 साल पूरे होने का उत्सव मनाएं तब इस ट्रस्ट का कैसा स्वरूप होगा। उन्होंने कहा कि क्या हम इस ट्रस्ट को मध्यमवर्गीय समाज की सभी चिंताएं दूर करने वाले एक धार्मिक केन्द्र में परिवर्तित कर सकते हैं। अमित शाह ने कहा कि कई प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं देकर मध्यम वर्ग के बीमार नागरिको के लिए एक संजीवनी केन्द्र भी यहां बनाया जा सकता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कल ही नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री के रूप में 11 साल पूरे हुए हैं और पिछले 11 साल से प्रधानमंत्री मोदी जी देश के विकास की यात्रा को आगे बढा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारतीय होने पर गौरव की अनुभूति हो, ऐसा काम किया है। आज़ादी के बाद कई दशकों तक देश में राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में कई समस्याओं का समाधान नहीं हो सका था। अमित शाह ने कहा कि 550 साल बाद अयोध्या में भगावन राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की ज़रूरत थी, जो प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई। उन्होंने कहा कि औरंगजेब द्वारा तोड़ेगए काशी विश्वनाथ केकॉरिडोर को बनाकर आज काशी विश्वनाथ की महिमा बढाने का कार्य उसी दृढ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम है। श्री शाह ने कहा कि दुनियाभर में योग को घर-घर पहुंचाने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक पूर्ण विकसित और हर क्षेत्र में सर्वप्रथम बनाने का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिलाया है। गृह मंत्री ने कहा कि भारत को अबन पीछे मुड़कर देखने और न ही रुकने की जरुरत है।

अमित शाह ने कहा कि पूरी दुनिया को सिंदूर का महत्व पता नहीं था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने मिलिटरी स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर का नाम देकर पूरी दुनिया को बता दिया कि सिंदूर का क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों के घर में घुसकर उनके हेडक्वार्टर को नष्ट कर भारत की मातृशक्ति का मस्तक गौरव के साथ ऊँचा करने का काम किया है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

5 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

5 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

6 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

6 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

6 घंटे ago