भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद के नवा वणझर गाँव के 205 परिवारों को भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र वितरित किए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में नवा वणझर गाँव के 205 परिवारों को भूमि आवंटन के प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज वणझर गांव में एक छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण प्रसंग घटित हुआ है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को विपक्षी पार्टी की सरकार ने अस्थायी तौर पर बसाकर भविष्य के भरोसे छोड़ दिया था, लेकिन हमारी सरकार ने ढूँढकर पट्टा देने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि विकास के साथ गाँव तो शहर में बदल गए, लेकिन इन शहरों के समग्र समाधान के लिए बड़ा बजट और लंबा समय आवश्यक था। ऐसे में अहमदाबाद के 9 वार्डों—गोटा, चांदलोडिया, बोडकदेव, घाटलोडिया, जोधपुर, मकरपुरा, सरखेज, वेजलपुर और थलतेज में रहने वाले लगभग 15 लाख लोगों तथा 4500 कॉलोनियों में गटर/सीवेज पानी की निकासी व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना पूरी होने पर कुल लगभग 400 करोड़ रुपये का खर्च होगा और यह भी लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान सिद्ध होगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई अमृत योजना, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल जी की शहरी विकास योजनाएँ और अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के अपने फंड का उपयोग कर हमने लगभग 400 करोड़ रुपये के खर्च से आज इन 15 लाख लोगों के निवास की जगह से रोज़मर्रा के गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था हो गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था कि वेस्टर्न ट्रंक लाइन का लोकार्पण इतने कम समय में होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना एशिया में पहली बार माइक्रो-टनलिंग तकनीक का उपयोग हुआ है यानी जमीन के नीचे से ही पाइप बिछाई गई और ऊपर से खुदाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे रोज़मर्रा का यातायात और आवागमन बिना किसी व्यवधान के जारी रहा। उन्होंने संतोष जताया कि शहर की सीवर लाइन इतने कम समय में म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने पूरी कर दी।

अमित शाह ने कहा कि लोकसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता ने एक विचित्र सवाल किया—“हर बार हम ही चुनाव क्यों हार जाते हैं?” उन्होंने कहा कि वह विपक्ष के नेता से विनती करते हैं कि वह इन दो कार्यक्रम के बारे में समझ लें तो उन्हें पता चल जाएगा कि हर बार वे चुनाव क्यों हार जाते हैं। अमित शाह ने कहा कि जिन्हें विपक्षी पार्टी की सरकार ने अस्थायी तौर पर बसाकर भविष्य के भरोसे छोड़े दिया था, उनको ढूँढकर पट्टा देने का काम नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी पार्टी ने किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि जनता माँग करे या न करे, उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत कार्य संस्कृति मोदी जी ने गुजरात में स्थापित की और पूरे देश में फैलाई। अमित शाह ने कहा कि दूसरा उदाहरण 15 लाख लोगों की आबादी के लिए सीवर लाइन की व्यवस्था का है। म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, गुजरात सरकार और भारत सरकार, सभी ने स्थानीय सांसद होने नाते मेरी जैसी ही भावना और संवेदनशीलता से यह कार्य पूरा किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता यह बात समझने की बजाय मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समझने में लगे हैं, जो समझाना उनका कार्य नहीं है।

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता को अभी हार से थकना नहीं है, क्योंकि यह तय मानिए कि उनका बंगाल और तमिलनाडु में हारना बाकी है। उन्होंने कहा कि 2029 में भी नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही हमारी सरकार बनेगी। इसका कारण हमारी पार्टी के सिद्धांत हैं, जिनसे जनता जुड़ी है. उन्होंने कहा कि हम राममंदिर बनाएँ, पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करें, एयर स्ट्राइक करें, बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाएँ, काशी का मंदिर नया बनाएँ, धारा 370 हटाएँ, ट्रिपल तलाक समाप्त करें या कॉमन सिविल कोड लाएँ, आप हर बात का विरोध करते हैं;.. जनता को जो पसंद है, उसका आप (विपक्ष) विरोध कर रहे हैं, ऐसे में आपको वोट कहाँ से मिलेंगे? श्री शाह ने कहा कि उन्हें संतोष है कि मोदी जी ने जो कार्य संस्कृति शुरू की, विकास की राजनीति प्रारंभ की और संवेदनशील जनप्रतिनिधियों की परंपरा स्थापित की, उसका गुजरात में सुंदर ढंग से अनुसरण हो रहा है।

Editor

Recent Posts

डीआरआई के अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर पटाखों की संदिग्ध आयात खेप को जब्त किया

खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान में, डीआरआई के अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर…

17 सेकंड ago

RBI ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से 75,026 करोड़ रुपये वापस लिए

रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से आज एक ओवरनाइट वेरिएबल…

14 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ; लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी सेवा की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

14 घंटे ago

कांदा एक्सप्रेस सरकार के सुरक्षित भंडार से प्याज लेकर 24 सितंबर को कोलकाता पहुंचेगी

मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) सुरक्षित भंडार से 24 सितंबर 2026 को 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिये…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन…

14 घंटे ago

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण 21 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में संपन्न…

14 घंटे ago