मुख्य समाचार

गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के माणसा में लगभग 241 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के माणसा में लगभग 241 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने गुजरात के लोगों की प्यास बुझाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पहले जमीन से 1200 फुट नीचे पानी उपलब्ध होता था, लेकिन नरेन्द्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री के तौर पर कच्छ और सौराष्ट्र से लेकर पूरे गुजरात में भूजलस्तर को ऊपर लाने का काम किया और सबसे पहले नर्मदा योजना पूरी की। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने नर्मदा योजना में पैदा किए गए सभी अवरोधों को दूर किया और योजना का कार्य पूरा किया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद नर्मदा नदी का पानी हर घर तक पहुंचा और भरुच से लेकर खावडा तक नहर का निर्माण कार्य पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गुजरात के 9 हजार से ज्यादा तालाबों में पानी डलवाया और वर्षा के पानी की बर्बादी रोककर सौराष्ट्र के हर गांव में पानी पहुंचाने का काम किया।

अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी जी ने सुजलाम-सुफलाम योजना के जरिये कडाना से डिशा तक पानी पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने नर्मदा के पानी को लगभग 9 हजार तालाबों तक ले जाने का कार्य किया और अब साबरमती पर चौदह बांध बनवाकर ऐसी व्यवस्था की है, जिससे नदी में पूरे साल पानी भरा रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से न केवल भूजलस्तर बढ़ा बल्कि पहले फ्लोराइड युक्त पानी पीने को विवश पूरे उत्तर गुजरात को फ्लोराइड रहित पेयजल मिला है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 500 साल से भी अधिक पुराना अंबोड़ स्थित महाकाली माता का मंदिर स्थानीय लोगों की श्रद्धा का केन्द्र है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले इस मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ, पवित्र यात्राधाम ने पवित्र मंदिर का निर्माण करवाया और अब एक सुंदर बैराज का भी निर्माण कराया जा रहा है। अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बैराज का विस्तार कर एक ऐसा तालाब का निर्माण कराने को कहा जिसमें पूरे साल पानी भरा रहे, लोग बोटिंग कर सकें और घूमने आ सकें और शाम को मां की आरती होने पर एक सुंदर धाम में उपस्थित होने की अनुभूति हो।

अमित शाह ने कहा कि आज 241 करोड़ रुपए की लागत से माणसा सर्किट हाउस, नीलकंठ महादेव के पास प्रोटेक्शन वॉल, बदरपुरा गाँव में चेकडैम और चराडा एवं देलवाडा गाँव में कक्षा खण्ड के निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ है और 23 अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है जिनमें अंबोड़ गाँव में साबरमती नदी पर बैराज का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि इस बैराज से अनेक स्थानीय किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि यहाँ चेकडैम के निर्माण से इस क्षेत्र के बच्चों के जीवन में परिवर्तन आयेगा। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ऐसी व्यवस्था करेगी कि आगामी दिनों में अंबोड़ स्थित पवित्र मंदिर पूरे गुजरात का सुंदर तीर्थस्थल बनेगा।

Editor

Recent Posts

मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों में देश भर में तेज वर्षा का पूर्वानुमान लगाया

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ रहा है। विभाग ने अगले दो-तीन दिनों…

15 मिनट ago

आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस है, इस वर्ष का विषय है- समस्या से समाधान तक – हर जगह सुरक्षित भोजन

आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस है। इस वर्ष विश्‍व खाद्य सुरक्षा दिवस का विषय है- समस्या…

17 मिनट ago

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के 100 दिन पूरे हो गए

अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष के 100 दिन पूरे हो गए हैं। फरवरी के…

19 मिनट ago

CBSE कक्षा 12 के पुनर्मूल्यांकन आवेदन पोर्टल को आज रात बंद कर देगा

कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद संबंधित मुद्दों की जांच और…

21 मिनट ago

APEDA ने झारखंड से यूनाइटेड किंगडम के लिए ताजे आमों की पहली वाणिज्यिक खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा)…

51 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मेजर अभिलाषा बराक को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मेजर अभिलाषा बराक को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से…

55 मिनट ago