भारत

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 का दौरा किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 15 जनवरी, 2025 को दिल्ली कैंट में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि एनसीसी में अपनी भागीदारी के जरिये कैडेट्स न सिर्फ अपने व्यक्तिगत कौशल को विकसित कर रहे हैं, बल्कि वे नि:स्वार्थ सेवाभाव के साथ राष्ट्रीय और सामाजिक विकास में भी अपना योगदान दे रहे हैं। कैडेटों को राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किए गए समृद्ध इतिहास और बलिदानों की याद दिलाते हुए, मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवा कैडेटों को राष्ट्र के विकास में योगदान देने वाले आजादी, एकता और न्याय के मूल्यों को हमेशा याद रखने और उनका सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एनसीसी कैडेटों के आत्मविश्वास, अनुशासन, कड़ी मेहनत और देशभक्ति की गहरी भावना पर प्रकाश डालते हुए, आतिशी ने उनके प्रेरक गुणों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ये मूल्य न केवल कैडेटों को लाभान्वित करते हैं, बल्कि ये व्यापक समुदाय के लिए प्रेरणा का काम करते हैं, जिससे एकता और राष्ट्र-निर्माण की भावना को बढ़ावा मिलता है। मुख्‍यमंत्री ने कैडेटों से सेवा, समर्पण और राष्ट्रवाद के मूल सिद्धांतों को आत्‍मसात करते रहने का भी आग्रह किया। अपने संबोधन के समापन पर, उन्होंने समाज और राष्ट्र दोनों के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने की उनकी क्षमता में अपने भरोसे पुन: पुष्टि की।

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया, जिसके बाद राजस्थान के पिलानी स्थित बिरला बालिका विद्यालय के कैडेटों ने एक बैंड प्रस्तुति दी। बाद में उन्होंने ‘फ्लैग एरिया’ का दौरा किया, जहां सभी 17 निदेशालयों के एनसीसी कैडेटों ने रचनात्मक रूप से विभिन्न सामाजिक विषयों को दर्शाया। तत्‍पश्‍चात, मुख्यमंत्री ‘हॉल ऑफ फेम’ की ओर गई और उन्‍हें एनसीसी के इतिहास, प्रशिक्षण और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। उनको सभी राज्य निदेशालयों के युवाओं और प्रेरित युवाओं द्वारा की गई ‘विचार और नवाचार’ संबंधी विभिन्न परियोजनाओं से भी परिचित कराया गया। मुख्‍यमंत्री की यात्रा का समापन प्रताप हॉल ऑडिटोरियम में प्रतिभाशाली युवाओं द्वारा एक आकर्षक सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ हुआ।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मेघालय की लकाडोंग हल्दी के लिए “गोल्डन स्पाइस” मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय संचार एवं उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (एमडीओएनईआर) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मेघालय के मुख्यमंत्री…

1 घंटा ago

केंद्रीय कृषि मंत्री ने खरीफ फसलों की बुवाई की प्रगति, एल नीनो के प्रभाव एवं मानसून की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में खरीफ फसलों…

3 घंटे ago

कोच्चि में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 का शुभारंभ हुआ, 26 देशों के 254 प्रतिभागी शामिल

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में 20 जुलाई 2026 को चार-दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम,…

3 घंटे ago

हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान अत्‍यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में अगले 24 घंटे के…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य में परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में भविष्य में परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए…

3 घंटे ago

उत्तराखंड में कल स्‍थगित की गई चारधाम यात्रा आज फिर शुरु

उत्तराखंड में बारिश और यात्रा मार्गों पर भूस्खलन की आशंका के कारण कल स्‍थगित की…

4 घंटे ago