केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित जनगणना भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण और Civil Registration System (CRS) मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि “सरदार साहब ने देश को एकता के सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी। राष्ट्रहित के लिए संघर्ष व त्याग के प्रतीक लौहपुरुष की यह प्रतिमा देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रतीक बन सभी को प्रेरणा देती रहेगी।”
X प्लेटफॉर्म पर एक अन्य पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया के विज़न के तहत Civil Registration System (CRS) मोबाइल एप्लीकेशन की शुरूआत प्रौद्योगिकी को शासन के साथ जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस एप्लीकेशन से नागरिक कहीं से भी अपने राज्य की आधिकारिक भाषा में जन्म और मृत्यु के लिए पंजीकरण कर सकेंगे, जिससे पंजीकरण के लिए ज़रूरी समय में काफी कमी आएगी।
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…
बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्ल्यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…
इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…