भारत

गृह मंत्री ने सभी देशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी जी के संबोधन को सुन एक मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आग्रह किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन को विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के संकल्प का प्रतिबिंब बताया।

X प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा कि “78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के संकल्प का प्रतिबिंब है। रिन्यूएबल एनर्जी से आत्मनिर्भरता, One Nation – One Election, UCC, मेडिकल शिक्षा का विस्तार, इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग और ‘डिजाइन इन इंडिया’ और SHG से नारी सशक्तीकरण, जैसे विषयों पर प्रकाश डालता मोदी जी का यह उद्बोधन बीते 10 सालों की सफलताओं से प्रेरित होकर देश को आगे ले जाने की प्रतिबद्धता को दर्शा रहा है। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूँ कि इस संबोधन को सुन एक मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लें।”

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन न केवल देश के एक उज्ज्वल भविष्य का विस्तृत दृश्य प्रस्तुत करता है, बल्कि भारत में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के अटूट विश्वास की शक्ति भी भरता है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से भारत सुधारों के माध्यम से स्व-परिवर्तन की यात्रा कर रहा है। अमित शाह ने कहा कि Citizen-driven शासन वाला और दृढ़ता से यह विश्वास रखने वाला एक नया भारत है कि 140 करोड़ नागरिक निश्चित रूप से उस महानता, समृद्धि और प्रगति को प्राप्त कर सकते हैं जिसके वे हकदार हैं।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

5 घंटे ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

5 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

6 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

6 घंटे ago