आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भारत के लोगों से देश को विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।
वैश्विक गेमिंग बाज़ार में अग्रणी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को मेड इन इंडिया गेमिंग उत्पाद को सामने लाने के लिए अपनी समृद्ध प्राचीन विरासत एवं साहित्य का लाभ उठाना चाहिए। गेमिंग का एक बड़ा उभरता हुआ बाजार है और हम इस क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को लेकर आ सकते हैं।
नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, “हम हर बच्चे को स्वदेशी रूप से विकसित खेलों की ओर आकर्षित कर सकते हैं और मैं चाहता हूं कि प्रत्येक भारतीय बच्चा, युवा, एआई पेशेवरों सहित आईटी पेशेवर गेमिंग की दुनिया का नेतृत्व करें – न केवल खेलने में, बल्कि हमारे गेमिंग उत्पादों को पूरी दुनिया तक पहुंचाने में भी। उन्होंने कहा, “हम एनिमेशन की दुनिया में भी अपना प्रभुत्व स्थापित कर सकते हैं।”
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आर्थिक सुरक्षा, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री, श्री जीतन राम मांझी ने आज नई दिल्ली…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाजों पर तैनात बराक प्वाइंट डिफेंस मिसाइल प्रणाली के…
पूंजी की पर्याप्तता, कारोबार में वृद्धि, ऋण खातों के एनपीए में बदलने की कम दर,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी…