भारत

गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स के अधिकारी पद से नीचे के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन एक पद ऊपर Honorary Rank देने का महत्वपूर्ण फैसला किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स (AR) के अधिकारी पद से नीचे के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन एक पद ऊपर मानद पद (Honorary Rank) देने का महत्वपूर्ण फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय सिपाही से उप निरीक्षक तक के पद से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों में आत्म-सम्मान एवं गर्व की भावना तथा मनोबल बढ़ाने के लिए लिया गया है। इसके तहत CAPFs और असम राइफल्स में लम्बी प्रशंसनीय सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी पद से नीचे (सिपाही से उप निरीक्षक तक) के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन बिना किसी वित्तीय या पेंशन लाभ के एक पद ऊपर मानद पद (Honorary Rank) प्रदान किया जाएगा।

मानद पद प्रदान करने के लिए मुख्य पात्रता मानदंड, नियम एवं शर्ते निम्ननानुसार होंगी: –

पात्रता मानदंड

1. कार्मिक को सेवानिवृत्ति के समय सभी पदोन्नति मानदंडों को पूरा करना चाहिए।

2. कार्मिक का अच्छा और स्वच्छ सेवा रिकॉर्ड होना चाहिए।

3. कार्मिक के APAR के अंतिम वर्षों का मूल्यांकन कम से कम अच्छा‘ होना चाहिए।

4. कार्मिक को पिछले वर्षों में कोई बड़ी सजा नहीं दी गयी हो।

5. कार्मिक की सत्यनिष्ठा संदेह से परे होनी चाहिए।

6. कार्मिक की विभागीय जांच सतर्कता (DE/Vigilance) मंजूरी अनिवार्य है।

नियम एवं शर्ते

1. मानद पद प्रदान करने के लिए संबंधित कमांडिंग अधिकारी की सिफारिश होनी चाहिए।

2. कार्मिक को सेवानिवृत्ति के दिन मानद पद प्रदान किया जाएगा।

3. मानद पद के साथ कोई वित्तीय या पेंशन लाभ देय नहीं होगा।

4. मानक पद केवल वहीं प्रदान किया जाएगा जहां प्रदान किया जाने वाला पद उस संवर्ग में मौजूद है, जिससे कार्मिक संबंधित है।

5. मानद पद प्रदान करने से कार्मिक की अंतर-वरिष्ठता (inter-se seniority) अप्रभावित रहेगी।


केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स (AR) के पात्र कार्मिकों को मानद पद निम्ननानुसार प्रदान किया जाएगा:

केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs)असम राइफल्स (AR)
सेवानिवृत पदमानद पदसेवानिवृत पदमानद पद
कॉन्स्टेबलहेड कॉन्स्टेबलराइफलमैनहवलदार
हेड कॉन्स्टेबलसहायक उप निरीक्षकहवलदारवारंट अधिकारी
सहायक उप निरीक्षकउप निरीक्षकवारंट अधिकारीनायब सूबेदार
उप निरीक्षकनिरीक्षकनायब सूबेदारसूबेदार
Editor

Recent Posts

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गयाजी पहुंचे

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर…

11 घंटे ago

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत…

11 घंटे ago

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया को पीएम-सेतु के अंर्तगत पहली रणनीतिक निवेश योजना की मंजूरी मिली

राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे…

12 घंटे ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “खेत बचाओ अभियान” को केवल एक जागरूकता कार्यक्रम…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में…

12 घंटे ago