गृह मंत्रालय ने दिल्ली और आसपास इलाकों के स्कूलों में बम की धमकी को फर्जी बताया; अभिभावकों तथा छात्रों से नहीं घबराने की अपील की

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के विभिन्न स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित ईमेल को अफवाह करार दिया है और अभिभावकों तथा छात्रों से नहीं घबराने की अपील की है।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले में जरूरी कदम उठा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि अभी तक तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से बात की और इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। विनय सक्सेना ने दिल्ली पुलिस को दोषियों की पहचान करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई चूक न हो। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विनय सक्सेना ने कई स्कूलों का भी दौरा किया, जहां बम की धमकियां मिली थीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते भी काम कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने उस स्रोत का भी पता लगा लिया है जहां से ये ईमेल आ रहे हैं।

इससे पहले दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार पुलिस और स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में है। दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को आज सुबह बम की धमकी का ईमेल मिला था।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

2 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

3 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

3 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

3 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

3 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

3 घंटे ago