भारत और नेपाल के बीच गृह सचिव स्तर की वार्ता 22 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गोविंद मोहन, गृह सचिव, भारत सरकार ने किया, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गोकर्ण मणि दुवादी, गृह सचिव, नेपाल सरकार ने किया।
वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग और सीमा प्रबंधन की समग्र समीक्षा की और इसे और मजबूत करने पर सहमति जताई। चर्चा में सीमा स्तंभों की मरम्मत और रखरखाव, सीमा पार आपराधिक गतिविधियाँ, सीमा जिला समन्वय समितियों के कार्य, सीमा अवसंरचना, विशेष रूप से एकीकृत जांच चौकियों (ICPs), सड़कों और रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने, विभिन्न सुरक्षा संबंधी संस्थानों के सशक्तिकरण और क्षमता निर्माण, तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन में सहयोग को मजबूत करने के तरीके जैसे मुद्दे शामिल थे। उन्होंने आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता समझौते के पाठ को अंतिम रूप देने का स्वागत किया और संशोधित प्रत्यर्पण संधि शीघ्र सम्पन्न करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई।
बैठक में तय किया गया कि गृह सचिव स्तर की अगली वार्ता पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर नेपाल में आयोजित की जाएगी।
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…
भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…