असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। असम के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में यह प्रक्रिया जारी है। असम में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होना है। और अब एक नजर असम के भवानीपुर-सोरभोग निर्वाचन क्षेत्र पर जिसे 2023 के परिसीमन के बाद बनाया गया था।
2023 के परिसीमन के दौरान भवानीपुर और सोरभोग सीटों के कुछ हिस्सों को मिलाकर यह निर्वाचन क्षेत्र का गठन किया गया था और बारपेटा और बजाली जिले में फैला हुआ है इस विधानसभा चुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।
सीपीआईएम ने परिसीमित सोरभोग के विधायक मनोरंजन तालुकदार को और भाजपा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रंजीत कुमार दास को उम्मीदवार बनाया है। रंजीत कुमार दास बाजाली निवार्चन क्षेत्र से प्रतिनिधि हैं। फरहत अली अखिल भारतीय सयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे के उम्मीदवार हैं। शुकुर अली और एफ ए अहमद निर्दलीय उम्मीदवार हैं। यहां 270 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 30 का नेतृत्व महिलाएं कर रही है।
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…
आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के तहत भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के…
दुबई तट पर ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत का तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया…
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग द्वारा बड़ी संख्या में प्रशासनिक और…
बिहार में आज सुबह नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मघडा शीतलाष्टमी मंदिर में धार्मिक…